पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर फोटो प्रदर्शनी

सीकर 13 नवम्बर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर 14 नवम्बर के उपलक्ष में सूचना जन सम्पर्क कार्यालय (सूचना केन्द्र) कलेक्ट्रेट परिसर में फोटो प्रदर्शनी का शुभारम्भ जिला कलेक्टर यज्ञ मित्र सिंहदेव प्रातः 11 बजे करेंगे। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्मिकों को शुभारंभ अवसर पर उपस्थित रहने को निर्देशित किया है। सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी पूरणमल ने बताया कि प्रदर्शनी में पंडित. जवाहर लाल नेहरू की राजस्थान यात्रा का सचित्र दिग्दर्शन फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से किया गया है।