निकाय चुनाव को चुनौती के रूप में लें - श्री पूनियां

सीकर, 3 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री सतीश पूनियां ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि निकाय चुनावों को चुनौती के रूप में लेते हुए पालिकाओं में भाजपा का बोर्ड बनाना है। यह यह चुनाव राष्ट्रवादी मुद्दों के आधार पर स्थानीय जनता के विश्वास पर जीतेंगे। श्री पूनियां सोमवार को पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने निकाय चुनावों को लेकर जनता में कंफ्यूज करने का काम किया था। पूरे राज्य में गलत सीमांकन किया गया, निकाय प्रमुखों को लेकर जनता में भ्रम पैदा करते हुए कई नियम अपने बनाये और फिर उन्हें पलटने का काम किया है। कांग्रेस के दस माह के शासन काल में जनता को परेशानी के अलावा कुछ नहीं मिला है। कहा कि भाजपा परिवार की तरह काम करती है, जबकि कांग्रेस जाति, पंथ, मजहब की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने शुरूआती दौर में काफी कठिनाईयां देखी है। लेकिन आज परिस्थितियां बदल गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर पार्टी सामाजिक सरोकारों की पार्टी बन गई है।


कहा कि भाजपा के शासन में मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने १७५ पालिकाओं में अंबेडकर बनवाकर तैयार करवाये थे, लेकिन कांग्रेस शासन ने आज तक उनका उद्घाटन तक नहीं किया है। केंद्र की जनकल्याणकारी नीतियों को हर घर के दरवाजे तक ले जाना है।


सम्मेलन को पूर्व केंद्रीय मंत्री व निकाय चुनाव प्रभारी सीआर चौधरी, जिले के संगठन प्रभारी काशीराम गोदारा, सांसद सुमेधानंद सरस्वती, जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी, पूर्व विधायक प्रेमसिंह बाजौर, रतनलाल जलधारी, बंशीधर बाजिया, गोरधन वर्मा, राजकुमारी शर्मा, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन हरिराम रणवां, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया सहित कई नेताओं ने संबोधित करते हुए निकाय चुनावों में भाजपा का बोर्ड बनवाने का आव्हान किया।


इस दौरान पूर्व विधायक केडी बाबर, राजकुमारी शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया, जिला महामंत्री नंदकिशोर सैनी, भंवरप्रकाश शर्मा, सोहन बड़ोदिया, प्रभुसिंह सेवद, दिनेश जोशी, गोविंद सैनी, रमेश जलधारी, मनोज बाटड़, अशोक चौधरी, रतनलाल सैनी, अनिता शर्मा, सुरेंद्र सिंह, इंद्रा चौधरी, महेंद्र जोशी, जगदीश कुमावत, बाबुलाल शर्मा, नेमीचंद कुमावत, राजेश रोलन, प्रियदर्शन कौशिक, विजय गोयल, सुरेश फागलवा, प्रभुसिंह गोगावास, गिरीश प्रधान, नीलम मिश्रा, डालूराम चाहर, गोविंद बिजारणियां, सुरजमल चेजारा सहित काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।