लियो क्लब सीकर ने दीपावली स्नेह मिलन बाइस्कोप मॉल स्थित पकवान नवाब साहब एंड रेस्टोरेंट में दिवाली स्नेह मिलन का कार्यक्रम आयोजन किया| कार्यक्रम में क्लब के लगभग 40 सदस्य मौजूद थे|क्लब अध्यक्षा लियो मेघा अग्रवाल ने बताया दिवाली स्नेह मिलन व लियो क्लब सीकर की 38 वीं वर्षगांठ केक काटकर बड़ी धूमधाम से मनाई जिसमें क्लब सदस्यों के लिए बोर्ड गेम्स,तंबोला मस्ती,कपल डांस व हाई टी, डिनर आदि भी रखे गए|स्नेह मिलन पश्चात क्लब सचिव लियो शुभश्री गुप्ता ने इस महीने के विभिन्न गतिविधियों को साझा किया|गतिविधियों में डिस्ट्रिक्ट द्वारा 27 नवंबर को एक कदम मानवता की ओर के तहत नि:शुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन श्री कल्याण आरोग्य सदन बजाज ग्राम सावली में रखा गया है| जिसमें डॉ. अविनाश पुरोहित पुरोहित आई हॉस्पिटल जयपुर से अपनी सेवा देंगे|
कार्यक्रम संयोजक लियो अखिलेश कौशिक ने बताया कि लियो क्लब समय समय पर सामाजिक कार्यों के साथ साथ विभिन्न तरह की रोचक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं करवाने के लिए प्रतिबद्ध है|जिसमें कि क्लब मेंबर्स को विभिन्न तरह की एक्टिविटी एवं समाज कल्याण गतिविधियों के अलावा भी अन्य रोचक सामाजिक समावेशों का एक्स्पोज़र दिया जा सके|इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष लियो अनीश खान,आई.पी.डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो सज्जन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लियो सूरज अग्रवाल,लियो सुनीता चौधरी,लियो पूंजा चौधरी लियो काजल,लियो प्रियंका शर्मा,लियो स्नेहा खेतान लियो मनीषा कौशिक लियो तान्या वर्मा लियो ज्योत्सना लियो पलक लियो रोहन अग्रवाल लियो शुभम शर्मा लियो सौरभ काबारा लियो प्रकाश लियो विकास लियो राजन गुप्ता लियो जोगेंद्र कुमावत लियो जितेंद्र खेतान लियो वेदिक़ा अग्रवाल लियो विष्णु अग्रवाल लियो अंकित,लियो रेशू काबरा लियो लियो नज़राना खान,लियो सारिका कुमावत आदि क्लब सदस्य मौजूद रहे|