सांसद सुमेधानंद के नेतृत्व में लगाई दौड़
सीकर, 31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर सांसद सुमेधानंद सरस्वती के नेतृत्व गुरुवार को रन फोर यूनिटी के तहत एकता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में स्कूली बच्चों सहित पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, सांसद सुमेधानंद सरस्वती, जिलाध्यक्ष विणु चेतानी, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन हरिराम रणवां सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मीडिया प्रभारी जितेंद्र माथुर ने बताया कि दौड़ कल्याण सर्किल से प्रारंभ हुई जो तापडिय़ा बगीची, जाट बाजार होती हुई तांत्या टोपे पार्क पहुंची। यहां पर तांत्या टोपे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। यहां पर चौधरी, सांसद सुमेधानंद सरस्वती, जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन के बारे में बच्चों को बताया।
इस दौरान पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी व केडी बाबर, इंद्रा चौधरी, गोविंद सैनी, जीडी सर, अनिता शर्मा, प्रभुसिंह सेवद, जितेंद्र माथुर, निश्चय जीनगर, बाबुलाल शर्मा, मनोट बाटड़, रतनलाल सैनी, राजेश रोलन, अनिता शर्मा, महेंद्र विक्रम सिंह, भंवरी खोखर, नीलम मिश्रा, राजकुमार जोशी, दीपक सोनी, जितेंद्र जोशी, महेंद्र सिंह, नटवर बिंदल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।