भाजपा जिलाध्यक्ष चेतानी निकाय चुनावों में मिले सहयोग के लिए मीडिया व जनता से मिले समर्थन के लिए जताया आभार
सीकर, 21 नवंबर। भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी ने कहा है कि सम्पूर्ण कांग्रेस पार्टी व परिवार ने हाईब्रिड सिस्टम लागू करके लोकतंद्ध का मजाक बनाया है। यह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काले इतिहास के रूप में दर्ज होगा। कहा कि हाईब्रिड सिस्टम कांग्रेस की मानसिकता को प्रदर्शित करता है। यह बात श्री चेतानी ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि आज एक समाचार पत्र में छपे बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि यह बयान इसी हाईब्रिड सिस्टम को लागू करने के लिए कांग्रेस पर कटाक्ष के रूप में कही थी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विश्वास लोकतंत्र में ना होकर खरीद फरोख्त में अधिक है। इस हाईब्रिड सिस्टम को लागू करने से यह बात प्रतीत होती है। इसी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने यह बयान दिया था। उन्होंने कहा कि नगर निकायों के चुनावों में जनता से मिला जनादेश पार्टी का स्वीकार है। कहा कि खाटूश्यामजी में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ बोर्ड बनायेगी। निकाय चुनावों के लिए चेतानी ने पत्रकारों से मिले सहयोग व जनता से मिले समर्थन के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया। उन्होंने कहा पार्टी की बात को जनता के बीच में पहुंचाने का कार्य मीडिया ने किया है, इसके लिए वे मीडिया पत्रकारों के आभारी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विधानसभा चुनावों में जनादेश नहीं मिला है ये केवल आंकड़ों का खेल है। चुनावों में कांग्रेस को भाजपा से मात्र आधा प्रतिशत मत अधिक मिले थे। सरकार बनने के पहले कांग्रेस जिन मुद्दों को लेकर जनता के बीच गयी सरकार बनने के बाद कांग्रेस उन मुददों से भटकी हुई नजर आई। जिन बातों से जनता से जनादेश प्राप्त किया उन मुद्दों से कांग्रेस सौ प्रतिशत दूर नजर आई।
सभापती व अध्यक्ष के लिए पार्टी ने दाखिल किये नामांकन
चेतानी ने कहा कि भाजपा की ओर से सीकर नगर परिषद में सभापति के लिए पार्टी के पार्षद अशोक चौधरी, नीमकाथाना नगर पालिका अध्यक्ष के लिए पार्षद चम्पादेवी व खाटूश्यामजी नगर पालिका अध्यक्ष के लिए पार्षद ममतादेवी ने नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान जिला महामंत्री भंवर प्रकाश शर्मा, मीडिया प्रभारी जितेंद्र माथुर, जिला मंत्री प्रभुसिंह सेवद, महावीरराज सैनी मौजूद रहे।