भाजपा ने स्टेट हाइवे पर टोल शुरू करने का किया विरोध जिला कलेक्ट्रेट के बाहर दिया धरना


राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि टोल बंद नहीं किया तो आंदोलन होगा तेज

सीकर, 1 नवंबर। राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा स्टेट हाइवे टोल बूथ पर निजी वाहनों से टोल वसूली पुन: शुरू करने के विरोध में भाजपाईयों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी की अगुवाई सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरने में टोल के विरोध के सभी ने एक स्वर में राज्य सरकार के इस कदम का पूरजोर विरोध दर्ज करवाया। कलेक्टर को राज्य सरकार के दिए गये ज्ञापन में भाजपा नेताओं ने टोल को बंद करने के लिए ज्ञापन दिया। सरकार को चेतानी देते हुए कहा कि गया टोल वसूली बंद नहीं की गई तो भाजपा आंदोलन को ओर तेज करेगी।

मीडिया प्रभारी जितेंद्र माथुर ने बताया कि जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार जनविरोधी सरकार साबित हो रही है। भाजपा के शासन में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जनता को सहुलियत देते हुए निजी वाहनों को टोल से मुक्त किया था। इससे आम जनता को काफी राहत मिली थी। मुख्यंमंत्री अशोक गहलोत ने जनता पर भार डालते हुए टोल लेना पुन: शुरू कर दिया है। इससे यह सच साबित होता है कि कांग्रेस शासन जनविरोधी सरकार है। जनता को सहुलियत देने की बजाय वो उसे प्रताडि़त करने पर तुली हुई है। निकाय चुनावों में जनता कांग्रेस सरकार को इसका करारा जवाब देगी।

सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनता के साथ धोखा करने पर तुले हुए हैं। राज्य में भाजपा शासन के दौरान खत्म किये गये टोल को पुन: शुरू करके मुख्यमंत्री गहलोत ने जनता को परेशानी में डालने का एक ओर कदम उठाया है। राज्य की जनता कांग्रेस सरकार के इस कदम का जवाब निकाय चुनावों में देगी। भाजपा शासन में जनता को टोल में राहत दी थी वहीं कांग्रेस ने टोल पुन: शुरू करके विश्वासघात किया है।

धरने को पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, नंदकिशोर सैनी, बलदेव सिंह खंडेला, सोहन बड़ोदिया, भंवर प्रकाश शर्मा, इंद्रा चौधरी, रतनलाल सैनी, अनिता शर्मा, मनोट बाटड़, ईश्वरसिंह राठौड़ सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार के टोल पुन: शुरू करने का विरोध दर्ज करवाते हुए टोल लेना बंद करने की मांग की।

इस दौरान रमेश जलधारी, दुर्गा हटवाल, प्रभुसिंह सेवद, राजेश रोलन, निश्चय जीनगर, मुकेश नायक, जगदीश कुमावत, मो. अली खत्री, नरेश सैन, राजकुमार स्वामी, पवन गौड़, बालकिशन जोशी, नितेश पारमुवाल, सज्जन सैनी, भंवरलाल जांगिड़, रामावतार कलावटिया, करणसिंह, महावीरराज सैनी, शंकरलाल सांखला, जितेंद्र महरिया, भंवर सिंह डोटासरा, दिनेश फगेडिय़ा सहित काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।