कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

 


सीकर 19 दिसम्बर। जिला कलेक्टर यज्ञ मित्र सिंहदेव ने आदेश जारी कर विभिन्न संगठनों द्वारा 20 दिसम्बर 2019 को फतेहपुर में प्रस्तावित रैली के मध्यनजर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए निधि सिंह उपखण्ड  मजिस्ट्रेट रामगढ़ शेखावाटी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। आदेशानुसार नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुलिस प्रशासन से समन्वय बनाये रखते हुए अपने-अपने नियुक्ति क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के निमित समस्त समुचित प्रबन्ध करते हुए प्रत्येक घटनाक्रम से निरन्तर जिला कलेक्टर को सूचित रखेंगे। छोटी से छोटी घटना को गम्भीरता से लिया जाकर  इस पर त्वरित कार्यवाही विधि अनुसार करेंगे। पुलिस अधीक्षक सीकर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल नियुक्त करेंगे।