जिले की सीमा सरगोठ से कार्यकर्ता करेंगे स्वागत : रामलीला मैदान में होगा स्वागत समारोह
सीकर, 20 दिसंबर। भाजपा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती इंद्रा चौधरी 21 दिसंबर शनिवार को जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार सीकर आएंगी। सीकर इस दौरान उनके स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले की सीमा सरगोठ से पार्टी के कार्यकर्ता उनका स्वागत करना शुरू करेंगे जो स्वागत समारोह स्थल रामलीला मैदान तक जारी रहेगा।
जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र माथुर ने बताया कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती इंद्रा चौधरी का जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार सीकर आगमन पर जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा। जिले की सीमा सरगोठ से लेकर रामलीला मैदान तक श्रीमती चौधरी का कई जगह स्वागत का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस दौरान उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ता साथ रहेंगे।
यह रहेगा स्वागत कार्यक्रम :
जिलाध्यक्ष श्रीमती इंद्रा चौधरी सुबह 11.३० बजे सरगोठ सीमा से जिले की सीमा में प्रवेश करेंगी। यहां से श्रीमाधोपुर विधानसभा के कार्यकर्ता से स्वागत का सिलसिला शुरू होगा। यहां से 11.45 बजे रींगस में खंडेला विधानसभा के कार्यकर्ता, 12 बजे बावड़ी, 12.15 बजे मंडा मोड पर खाटूश्यामजी मंडल के कार्यकर्ता, 12.30 बजे पलसाना, 12.45 बजे रानोली, 12.55 बजे बाजोर, 1 बजे मलकेड़ा में कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। मलकेड़ा में अल्पाहार रखा गया है।
मलकेड़ा से 2.05 बजे कृषि मंडी, 2.15 बजे देवीपुरा बजरंग कांटा के पास धोद विधानसभा के कार्यकर्ता, 2.20 बजे जिला प्रमुख आवास के सामने, 2.25 बजे कल्याण सर्किल पर अभिभाषक संघ द्वारा, 2.30 बजे तापडिय़ा बगीची, 2.35 बजे जाट बाजार में सीकर शहर के कार्यकर्ता, 2.40 बजे दूजोद गेट, 2.50 बजे परशुराम पार्क के पास महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा।
यहां से तीन बजे रामलीला मैदान पहुंचेंगी जहां पर जिलेभर के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। स्वागत समारोह में भाजपा के वर्तमान तथा पूर्व पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित पार्टी के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।